बेहतर रही शुरूआत : रहमान मलिक
शुक्रवार रात चिंदबरम से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए मलिक ने कहा कि यह एक बेहतर शुरुआत है। इस बातचीत में चिदंबरम ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद समेत मुंबई हमले के षडयंत्रकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया था।
मलिक ने कहा उन्होंने शुक्रवार रात को चिदंबरम के साथ रात्रिभोज किया था और कहा कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी।
मलिक ने कहा कि चिदंबरम इस्लामाबाद में सोमवार तक रुकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications