पाकिस्तान ने दक्षेस पुलिस का प्रस्ताव रखा
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को दक्षेस देशों में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए इंटरपोल की ही तरह दक्षेस पुलिस बल गठित करने का प्रस्ताव रखा।
'डॉन न्यूज' के मुताबिक दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों के गृहमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि दक्षिण एशिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए दक्षेस पुलिस बल का गठन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि दक्षेस देशों को इस क्षेत्र में आतंकवाद की समाप्ति के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।
बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, आव्रजन एवं वीजा नियमों में बदलाव, मादक पदार्थो एवं मानव तस्करी पर रोक और समुद्री सुरक्षा समेत 13 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications