मुंबई के हमलावरों के खिलाफ पूरी ताकत झोंक देंगे: पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ पूरी ताकत से कदम उठाएगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में मुबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा, "हम आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ पूरी ताकत से आगे बढ़ना चाहते हैं। आतंकवाद पाकिस्तान को दर्द दे रहा है। हम खुद आतंकवाद से पीड़ित हैं।"

कुरैशी ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा दुश्मन एक है और इसके खिलाफ हमें हाथ मिलाना चाहिए। यह हमारे हित में और हमारी प्रगति के लिए भी जरूरी है।"

आगामी 15 जुलाई को कुरैशी भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगे। कृष्णा पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक से मुलाकात की थी।

इसके संदर्भ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि इन मुलाकातों के सकारात्मक नतीजे आएंगे। हमने सही शुरुआत की है। अब हमें सामंजस्य बैठाना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+