मोहित शाह बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने

महाराष्ट्र के राज्यपाल के.शंकरनारायणन ने राजभवन में एक समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष शिवाजीराव देशमुख, मंत्री अनिल देशमुख और नसीम खान, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश डी. भंडारी, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और मुंबई की मेयर शारदा जाधव उपस्थित थीं।

नए मुख्य न्यायाधीश की पत्नी मीता शाह और अन्य प्रमुख आमंत्रित भी समारोह में उपस्थित थे।

मुख्य न्यायाधीश शाह इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उन्होंने न्यायामूर्ति अनिल दवे का स्थान लिया, जिनको सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है।

शाह ने गुजरात विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री लेने के बाद उच्च न्यायालय में वर्ष 1976 में वकालत शुरू की। उन्होंने अंशकालिक प्रोफेसर के तौर पर लॉ कॉलेज और उसके बाद अहमदाबाद के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में पढ़ाया।

उनको वर्ष 1995 में गुजरात उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और उसी अदालत में वर्ष 1997 में उन्हें न्यायाधीश बनाया गया। शाह को दिसंबर 2009 में कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+