नक्सली प्रभावित जिलों के लिए केंद्रीय कोष चाहता है छत्तीसगढ़

रायपुर, 26 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ ने नक्सल प्रभावित सात जिलों के समग्र विकास के लिए योजना आयोग से 4,553.17 करोड़ रुपये की मांग की है।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वित्त और योजना विभाग ने बस्तर क्षेत्र के पांच जिलों-कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के अलावा राज्य के पश्चिमी राजनांदगांव जिले और उत्तरी सरगुजा जिले के विकास का प्रस्ताव भेजा है।

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों में अगले तीन वर्षो में व्यापक विकास का एक प्रस्ताव रखा है। सड़कों के सुधार के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सुरक्षा, पोषण और व्यापक रोजगार संभावनाएं पैदा करने के लिए व्यय का प्रस्ताव है।"

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भेजे गए प्रस्ताव में सरगुजा जिले के लिए 1,098 करोड़ रुपये, राजनांदगांव के लिए 600.01 करोड़ रुपये, बस्तर के लिए 871.09 करोड़ रुपये, कांकेर के लिए 644.03 करोड़ रुपये, दांतेवाड़ा के लिए 644.03 करोड़ रुपये,बीजापुर के लिए 430.96 करोड़ रुपये और नारायणपुर के लिए 243.74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है।

राज्य के कुल 18 जिलों में से इन सात जिलों के बाहरी दूरदराज के क्षेत्रों में नक्सलियों का नियंत्रण है।

पुलिस ने स्वीकार किया कि वर्ष 2000 में राज्य के बनने के बाद से नक्सली हिंसा में 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इनमें करीब 1,000 नागरिक और 650 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+