Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाम 7:50 बजे तक रहेगा चंद्रग्रहण, भारत में आंशिक असर

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में शनिवार को आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। देश में चंद्रग्रहण दोपहर बाद 2.27 मिनट पर शुरू होगा यह शाम 7.50 मिनट तक कुल दो घंटे 43 मिनट तक रहेगा। भारत में वर्ष 2010 का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा।

शुरुआत में यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, उत्तर-पूर्वी अमेरिका और मध्य कनाडा के अलावा आर्कटिक महासागर से भी देखा जा सकेगा। बाद में इसे हिंद महासागर के कुछ इलाकों, पूर्वोत्तर भारत, चीन, मंगोलिया और पूर्वोत्तर रूस में देखा जा सकेगा।

चंद्रग्रहण की स्थिति तब पैदा होती है जब धरती, सूर्य और चंद्रमा के बीच एक सीधी रेखा में पहुंच जाती है, इससे चंद्रमा पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती और चंद्रमा पर धरती की छाया पड़ने लगती है। जानकारों का कहना है कि इस ग्रहण को देखने के लिए किसी तरह के फिल्टर की आवश्यकता नहीं है।

प्लानेटरी सोसाइटी के महासचिव एन. एस. रघुनंदन ने कहा, "पूर्व दिशा में सूर्यास्त के बाद इस ग्रहण को देखा जा सकता है, ग्रहण के दौरान चंद्रमा के ऊपरी भाग पर धरती की छाया दिखाई देगी जो धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।" अगला चंद्रग्रहण 21 दिसंबर को पड़ेगा लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+