भारत-पाकिस्तान वार्ता का समर्थक है अमेरिका
इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप जे क्राउले ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "जैसा कि हम पहले कई बार कह चुके हैं, हम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संवाद की प्रशंसा और निश्चित रूप से समर्थन करते हैं।"
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच वार्ता स्वयं उनके और हमारे व्यापक हित में है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव को घटाने में मदद मिल सकती है।"
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की शुक्रवार को पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से शुक्रवार को मुलाकात पर अमेरिका की यह टिप्पणी आई है।
मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद पाकिस्तान की यात्रा करने वाले चिदंबरम पहले भारतीय मंत्री हैं। पिछले तीन दशकों में पाकिस्तान जाने वाले वह पहले भारतीय गृह मंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications