दुर्घटनावश हुआ काबुल में विस्फोट (लीड-2)

काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार का विस्फोट दुर्घटनावश हुआ था। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ)के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएसएएफ के प्रवक्ता ने कहा कि अफगान राष्ट्रीय सेना के वाहन द्वारा ले जाई जा रही एक बारूदी सुरंग में दुर्घटनावश धमाका हो गया।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमाराय बाशरी ने इससे पहले कहा था कि विस्फोट चीन के दूतावास और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समीप हुआ। विस्फोट में हताहत होने वालों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिल सकी है।

एक अधिकारी ने दावा किया था कि विस्फोट जिस सड़क पर हुआ, उसी पर विदेश मंत्रालय का कार्यालय है। यह विस्फोट अफगान सेना के विस्फोटकों से लदे एक वाहन से किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+