नौवहन निगम 2015 तक 30 नए जहाज खरीदेगा

कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र का उपक्रम भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड (एससीआई) मार्च 2015 तक अपने जहाजी बेड़े में 30 नए जहाज जोड़ेगा।

एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक एससीआई की जहाज निर्माण जैसे अन्य क्षेत्रों में भी प्रवेश की योजना है।

कलकत्ता मालवाहक दलाल संगठन की 72 वीं वार्षिक आम बैठक में एससीआई के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक एस. हजारा ने कहा, "हम 2 अरब डॉलर (9,150 करोड़ रुपये) की कीमत के 30 जहाजों का ऑर्डर दे चुके हैं, इन जहाजों की आपूर्ति 2014-15 तक हो जाएगी। इसके अलावा हम दो अरब डॉलर कीमत के और जहाजों का आर्डर देंगे।"

फिलहाल एससीआई के पास 51 लाख टन मालवहन क्षमता वाले 76 जहाज हैं। कंपनी की योजना मार्च 2015 तक अपनी मालवहन क्षमता को 120 लाख टन तक बढ़ाने की है।

इसके अलावा कंपनी को वैश्विक स्तर की संपूर्ण समुद्री कंपनी बनाने के लिए कंपनी जहाज निर्माण के क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+