इस्लामाबाद में दक्षेस की बैठक शुरू
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों के गृह मंत्रियों की बैठक शनिवार को यहां शुरू हो गई।
बैठक में सदस्य देशों के बीच समन्वय बढ़ाने की सिफारिशों पर विचार के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारत के गृहमंत्री पी. चिदंबरम और अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान के गृहमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
बैठक के अंत में एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications