त्रिपुरा में अज्ञात बीमारी से 20 बच्चों की मौत
अगरतला। त्रिपुरा में दूरदराज के एक जनजातीय गांव में एक अज्ञात बीमारी से पिछले 10 दिनों के भीतर कम से कम 20 बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
प्रभावित इलाके का दौरा करने वाले चिकित्सकों और अधिकारियों की एक टीम ने कंचनपुर जोनल मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, "त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर स्थित कांगरई जनजातीय इलाके में अधिकतर बच्चों की मौत उनके घरों में ही हुई है।"
पढ़ें स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें
इस बीमारी की वजह से कई अन्य बच्चे और बुजुर्ग भी बीमार पड़ गए हैं। कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक संभवत: बच्चों की मौत विभिन्न तरह के वायरल बुखारों से हुई है। चिकित्सकों की एक टीम गांव में खून और अन्य चीजों के नमूने लाने के लिए भेजी गई है ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।
कांग्रेसी नेता और विधायक सुबाल भौमिक के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया और इस बीमारी निजात पाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications