'सेक्स रैकेट' चलाने वाली 4 लड़कियां गिरफ्तार
बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत में कथित तौर पर यौन कारोबार का संचालन करने वाली चार किशोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 16 से 17 वर्ष के बीच की इन किशोरियों को उस समय गिररफ्तार किया गया जब पुलिस ने यौन कारोबार में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया।
पढ़े: यौन शोषण के मामले में चर्च 'बेपर्दा'
गिरफ्तार की गई एक किशोरी को लाने वाली झांग जूली ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि जूली 'वेशी एक्सपेरिमेंटल मेडिकल स्कूल' और 'वेशी नंबर 2 मिडिल स्कूल' की लड़कियों को इस धंधे में जबरन लाती थी।
पुलिस का कहना है कि जूली किशोरियों को धमकाती थी कि यदि वे उसका विरोध करती थीं तो वह उनकी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देती थी। पुलिस चार अन्य किशोरियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications