दिल्ली, उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम खुशगवार

नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। दिल्ली में शुक्रवार को मानसून से पहले हुई बारिश से पारा गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां दिन में और भी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में यह मानसून पूर्व की बारिश है। आने वाले दो तीन दिनों में राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है।" दिल्ली में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। राज्य के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और लखीमपुर खीरी सहित कई इलाकों में जहां गुरुवार को जोरदार बारिश हुई।

वहीं लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, अलीगढ़, कानपुर समेत कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा बांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल के अधिकांश इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+