लखनऊ: व्यावसायिक इमारत में आग
लखनऊ। लखनऊ में चार मंजिली व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
आग लखनऊ के हजरतगंज इलाके स्थित व्यावसायिक इमारत की चौथी मंजिल पर एक स्टॉक ब्रोकर कंपनी कार्वी के दफ्तर में लगी। घटना के समय इमारत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि हादसे में किसी से घायल होने की खबर नहीं है।
चार मंजिला इस इमारत की तीसरी मंजिल पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और नीचे की मंजिलों पर अन्य कई निजी बैंकिंग एवं बीमा कंपनियों के दफ्तर हैं। पूरी इमारत को खाली कराकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकलों की मदद से आग बुझाने में लगे हैं।
लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल आग के फैलने से रोक लिया गया है। जल्द उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शार्ट शर्किट प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद सही कारण सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications