नक्सलियों ने माकपा नेता के पुत्र को अगवा किया
पुलिस के अनुसार माकपा नेता मतिलाल टुडू के 21 वर्षीय बेटे सिंमाता टुडू को गुरुवार रात पश्चिम मिदनापुर जिले में बीनपुर स्थित बस अड्डे से नक्सलियों ने अगवा कर लिया।
नक्सलियों ने बाद में पीड़ित के घर फोन कर सिमांता की सुरक्षित रिहाई के लिए अपने एक साथी दुर्गा मंडी की रिहाई की मांग की है।
गौरतलब है कि मंडी को कथित तौर पर हत्या के कई मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications