प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगी गिलार्ड
गिलार्ड ने कहा कि जब तक उन्हें जतना नहीं चुन लेती तब तक वह आधिकारिक आवास 'द लॉज' में नहीं जाएंगी। उनका कैनबरा में खुद का एक फ्लैट है। उन्होंने कहा, "मैं अल्टोना स्थित अपने घर में रहकर बहुत खुश हूं।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि चुनाव तक अपने घर में रहने का फैसला उचित है। आस्ट्रेलियाई लोगों का विश्वास जीतने तक मैं यहीं रहूंगी।"
सत्ताधारी लेबर पार्टी के सांसदों ने गुरुवार को गुप्त मतदान के दौरान गिलार्ड को अपना नेता चुना। इसके बाद उन्होंने प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी साल संसदीय चुनाव होने हैं और ऐसे में लेबर पार्टी के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि नवंबर, 2007 में केविन रड की अगुवाई में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए 11 साल बाद सत्ता में वापसी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications