मप्र में आयातित कोयले की आपूर्ति शुरू
भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बिजली संयंत्रों को अब कोयले की कम आपूर्ति की समस्या से निजात मिलने के आसार बन रहे है क्योंकि यहां अब आयातित कोयले की आवक शुरू हो गई है। आयातित कोयले के दो रैक सारणी विद्युत संयंत्र तक पहुंच चुके हैं।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में विशाखापट्टनम बंदरगाह से आयातित कोयले की आपूर्ति शरू हो गई है। सारणी ताप विद्युत गृह में 90 प्रतिशत स्थानीय और 10 प्रतिशत आयातित कोयले के मिश्रण का उपयोग किया जा रहा है। दो दिन पहले ही शुरू हुए इस प्रयोग के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं।
प्रदेश के ताप विद्युत गृहों का रखरखाव योजनाबद्घ तरीके से किया जा रहा है ताकि ताप विद्युत की 1,600 से 1,700 मेगावॉट की उपलब्धता बनी रहे ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications