नीतीश की विश्वास यात्रा में मोदी ने शिरकत की

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) के बीच गठबंधन को लेकर असमंजस भले ही अब तक खत्म न हुआ हो लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वास यात्रा में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल हुए।

नीतीश की विश्वास यात्रा का नौवां चरण शुक्रवार को औरंगाबाद से आरंभ होना है। पटना हवाई अड्डे पर आज (शुक्रवार) को दोनों नेता एक साथ पहुंचे और एक ही हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान किसी नेता ने भी पत्रकारों से कोई बात नहीं की।

मुख्यमंत्री अपनी विश्वास यात्रा के दौरान शुक्रवार को औरंगाबाद और गया, शनिवार को लखीसराय और शेखपुरा, रविवार को सारण और सीवान एवं सोमवार को गोपालगंज व वैशाली जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा गुजरात की बाढ़ राहत राशि वापस लौटा देने के बाद भाजपा और जद (यू) गठबध्ांन में गांठ पड़ गई थी। इसके बाद मोदी ने इस विश्वास यात्रा से अपने आपको अलग कर लिया था जिस कारण मुख्यमंत्री को पटना सिटी का कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+