घाना के सेना प्रमुख का 28 जून को भारत आएंगे
घाना के साथ रक्षा सहयोग 1957 से कायम है जब भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने वहां घाना सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों देशों की सशस्त्र सेनाएं सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना कार्रवाइयों, अभ्यासों में पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण व भागीदारी में योगदान करती रही है।
अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान म़े जऩ अधिनक्रह रक्षा मंत्रालय और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वे संयुक्त सैन्य संस्थान (यूएसआई) और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना केन्द्र का भी दौरा करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ घाना के सैन्य प्रमुख सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications