जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक जवान घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी इलाके में एक मकान में छुपे हुए हैं।
सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने सोपोर के क्रांकशिवन क्षेत्र में एक मकान को घेर लिया।
अधिकारी ने बताया, "आतंवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।" मुठभेड़ अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि सोपोर कस्बे में ही सोमवार को मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था तथा नौ लोग घायल हो गए थे। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications