राजधानी में बारिश, मौसम सुहाना
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार को मानसून पूर्व बारिश से तापमान कमी आने से लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और भी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में गुरुवार रात से ही 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.6 दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में यह मानसून पूर्व की बारिश है। आने वाले दो तीन दिनों में राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है।" दिल्ली में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications