कश्मीर में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी को हिरासत में लिए जाने और मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को अलगाववादियों द्वारा किए गए बंद के आह्वान की वजह से यहां जनजीवन प्रभावित रहा।
बाजार, शैक्षिक संस्थान, बैंक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नहीं चले तथा सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति नगण्य रही।
सड़के वीरान रहीं हालांकि कुछ ऊपरी इलाकों में ऑटो रिक्शा तथा निजी वाहन दिखाई दिए।
जम्मू एवं कश्मीर के पाकिस्तान में विलय के समर्थक गिलानी को कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है।
पिछले तीन दिनों में यहां गिलानी के 40 से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications