देश में 6 लाख चिकित्सकों की कमी : त्रिवेदी
स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधनों की कमी से मुकाबले के लिए त्रिवेदी ने सार्वजनिक-निजी साझेदारी पर जोर दिया।
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने कहा, "फिलहाल छह लाख चिकित्सकों और 10 लाख नर्सो की कमी है।"
त्रिवेदी ने कहा कि वह स्वास्थ्य पर्यटन के विस्तार के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि यह स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर अधिक दबाव पैदा करेगा।
त्रिवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अप्रैल में त्रिस्तरीय पहल शुरू की है जिसके तहत एक व्यापक राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल, एक तीन अंकों वाला राष्ट्रीय आपात मीडिया सर्विस नंबर और आई-हिंद (इंडियन स्वास्थ्य सुधार नेटवर्क सूचना विकास) जैसी पहलें शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications