मप्र में मौसम सुहाना, गर्मी से राहत
भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने और रुक-रुककर हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदा-बांदी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
राज्य में मानसून का असर अब भी कमजोर बना हुआ है। इसके बावजूद एक-दो दिन के अंतराल पर हल्की बूंदा-बांदी हो रही है जिससे तपिश और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।
राज्य में भेापाल का अधिकतम तापमान 40़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36़ 2, ग्वालियर 42़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 30़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications