पूरा गांव खरीदने के ख्वाहिशमंद हैं, तो नीदरलैंड आइए!

वेलिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अगर जमीन का कोई टुकड़ा या मकान ही नहीं पूरा का पूरा गांव खरीदने की तमन्ना रखते हैं तो न्यूजीलैंड में आपकी यह हसरत पूरी हो सकती है। यहां एक छोटा सा गांव बिकाऊ है। इसमें एक होटल, स्कूल और अग्निशमन केंद्र जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं और इसकी कीमत 10 लाख डॉलर है।

बिल और क्रिस्टीन हेन्नाह नामक दंपत्ति ने 1998 में ओट्रिया नामक गांव खरीदा था। इन्होंने एक होटल, स्कूल, अग्नि शमन केंद्र और 18 घरों के लिए 80,000 डॉलर चुकता किए थे।

यह दंपत्ति यहां 60 के दशक से रहते हैं लेकिन इनमें अब इतनी ताकत नहीं है कि ये होटल चला सकें और इस गांव की देखरेख कर सकें जहां 40 लोग रहते हैं।

इन्होंने होटल को बेचने के लिए उसकी कीमत 3.5 लाख डॉलर और पूरे गांव की कीमत 10 लाख डॉलर रखी है।

एक दैनिक समाचार पत्र 'द प्रेस' के अनुसार क्रिस्टीन कहती हैं, "हमें किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो इसे दोबारा निर्मित कर सके। यहां काफी संभावनाएं हैं।"

बिल कहते हैं कि संरक्षण विभाग ने इस गांव के विकास में दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि यह गांव एक राष्ट्रीय पार्क के मध्य में स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+