ओरैकल के मुनाफे में 25 फीसदी का इजाफा
वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी ओरैकल कॉर्पोरेशन की चौथी तिमाही के मुनाफे में वर्ष 2009 की समान अवधि के 2.36 अरब डॉलर की तुलना में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कैलीफोर्निया की इस कंपनी के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। ये नतीजे ब्लूमबर्ग वित्तीय समाचार एजेंसी के अनुमानों से अधिक हैं।
31 मई को समाप्त हुई इस तिमाही की बिक्री में 39 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 9.5 अरब डॉलर रही।
इस मुनाफे में माइक्रोसिस्टम इंकार्पोरेशन का बड़ा योगदान रहा, जिसे ओरैकल ने इसी साल खरीदा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications