पाकिस्तान के 4 कैदियों की रिहाई करेगा भारत
सरकार की ओर से शुक्रवार को एक जारी बयान में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने इन कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी। चिदंबरम शुक्रवार को पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।
पाकिस्तान के जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा, वे गुजरात की विभिन्न जेलों में बंद हैं। इन्हें 30 जून को अटारी सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा जाएगा। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भी कई भारतीय कैदियों को रिहा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications