पटना में बारिश के बाद गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार देर शाम पटना में करीब 13़ 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश हाने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हालांकि आसमान पर हल्के बादल छाये हुए हैं परंतु उमस का असर अभी तक बरकरार है।
विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 40़ 2, भागलपुर का 32़ 8 तथा पूर्णिया का 33़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया कि बिहार में पूर्व की तुलना में मानसून कुछ मजबूत हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications