यमन में 4 संदिग्ध हमलावर हिरासत में
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारी इन चारों लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया है कि इन चार लोगों में एक जर्मन, एक इराकी और दो यमनी नागरिक हैं।
गौरतलब है कि यमन की राजधानी सना में बीते अप्रैल में ब्रिटिश राजदूत टिमोथी टॉरलोट के काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था। इसमें टॉरलोट बाल-बाल बच गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications