चिदंबरम व मलिक के बीच वार्ता शुरू (लीड-1)
चिदंबरम के इस्लामाबाद रवाना होने से पहले मलिक ने पाकिस्तानी संवाददाताओं को बताया, "हम खुले दिल से मुलाकात करने जा रहे हैं।"
परंपरागत सफेद कमीज और धोती में इस्लामाबाद पहुंचे चिदंबरम का स्वागत चकाला एयरबेस पर मलिक ने किया।
चिदंबरम यहां दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सम्मेलन शनिवार को आयोजित है।
उम्मीद है कि चिदंबरम आतंकवाद और हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने के लिए नई दिल्ली की मांग सहित कई सारे मुद्दों पर मलिक के साथ चर्चा करेंगे। सईद मुंबई हमले का कथित साजिशकर्ता है।
इसके पहले गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने संवाददाताओं से कहा, "बातचीत के दौरान हाफिज सईद का मुद्दा उठाया जाएगा।"
पिल्लै ने कहा कि मलिक और चिदंबरम मुलाकात के दौरान मुंबई हमले को उठाया जाएगा।
चिदंबरम के पहुंचने के पहले मलिक ने कहा था हाफिज सईद के मामले में "हम भारतीयों को संतुष्ट करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications