प्रधानमंत्री फ्रैंकफर्ट पहुंचे (लीड-1)
फ्रैंकफर्ट, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह टोरंटो जाते समय शुक्रवार को फ्रैंकफर्ट पहुंचे। टोरंटो में वह 26-27 जून को होने जा रहे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ बातचीत करेंगे और भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की तर्ज पर एक द्विपक्षीय परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष विमान, एयर इंडिया वन यहां रातभर के लिए तकनीकी पड़ाव डालेगा और शनिवार को वह टोरंटो के लिए उड़ान भरेगा।
मनमोहन सिंह 29 जून को नई दिल्ली वापस लौटेंगे और लौटते समय भी उनका विमान फ्रैंकफर्ट में एक रात के लिए रुकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications