भारत पहुंची राष्ट्रमंडल मशाल
राष्ट्रमंडल में शामिल देशों में लगभग 170,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मशाल शुक्रवार सुबह 9.25 बजे भारतीय सीमा में पहुंची। अब यह मशाल देश के 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 30 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी।
पाकिस्तान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सईद आरिफ हसन मशाल को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को वाघा सीमा पर सौंपा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कई ओलंपियन मौजूद थे।
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1982 में देश में हुए एशियाई खेलों के बाद यह खेलों के लिहाज से सबसे बड़ा आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications