आपराधिक मामलों में वांछित बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के करीब आधा दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी अनिल यादव को एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मुठभेड़ के बाद बरेली के हाफिजगंज इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया।
लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यादव की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक यादव ने जैसे ही एसटीएफ कर्मियों से खुद को घिरा देखा तो फायरिंग करनी शुरू कर दी, लेकिन बाद में एसटीएफ कर्मियों ने चारों तरफ से घेरकर उसे धर बदोचा।
यादव के कब्जे से एक तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उस पर 15,000 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। विज्ञप्ति के मुताबिक अपराधी यादव फिरोजाबाद जिले के जसराना का रहने वाला है। 2006 में हुई पुलिस भर्ती वह आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था लेकिन 2007 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। यादव के खिलाफ फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों के थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications