आपातकाल से संबंधित कागजात सार्वजनिक करे केंद्र : भाजपा

आपातकाल की बरसी पर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में शुक्रवार को आयोजित जनता जागो रैली को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के नागरिकों को पता चलना चाहिए कि क्या कारण थे कि देश में आपातकाल थोपा गया। क्यों उस दौरान जनता को उनके मूलभूल अधिकारों से वंचित रखा गया।

सिंह ने कहा कि कागजातों के जनता के बीच आने से उन पर 1975 के आपातकाल पर शोध कार्य हो सकेगा। उन्होंने मांग की कि देश की जनता के हित में केंद्र सरकार उन कागजातों को सार्वजनिक करे।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटयिार ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए मांग कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाय। क्योंकि वह श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ लड़ाई में मारे गये एक हजार से अधिक भारतीय सैनिकों की मौत के जिम्मेदार हैं।

कटियार ने कहा कि राजीव ने शांति सेना श्रीलंका भेजा थी। वह हमारे देश की सेनाओं के उन जवानों की मौत के जिम्मेदार हैं। इसिलए उनसे भारत रत्न वापस लिया जाय क्योंकि वह भारत रत्न के काबिल नहीं हैं। कटियार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भोपाल गैस त्रासदी के गुनहगार वारेन एंडरसन को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एंडरसन को सुरक्षित देश से बाहर निकाला। उस समय केंद्र और राज्य दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें थी।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आम आदमी की सरकार होने का दम भरने वाली संप्रग सरकार आम आदमी को केवल लूटने का काम रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने पर कतई गंभीर नहीं दिख रही है।

महंगाई पर गंभीर कदम उठाने के बजाय केवल रोकने के खोखले वादे किये जाते हैं। भाजपा नेताओं ने राज्य की बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकार को भी जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार भी महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार से कदम मिलाकर चल रही है। बसपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाएं ताकि पार्टी राम मंदिर बनाने का अपना संकल्प पूरा कर सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+