गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में 25 अंको की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी भी 0.10 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स 25.13 अंकों की गिरावट के साथ 17,705.11 पर खुला। गुरुवार को यह 17,730.24 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5320.50 पर खुला। निफ्टी गुरुवार को 5320.60 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications