पाक के साथ खुफिया जानकारी साझा करने से भारत असहमत

दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले चिदंबरम ने टीवी चैनल, टाइम्स नाउ से नई दिल्ली में कहा, "मैं इस बारे में स्पष्ट नहीं हूं कि उनके खुफिया आदान-प्रदान का क्या मतलब है।" चिदंबरम वहां पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री रहमान मलिक के साथ वार्ता करेंगे।

चिदंबरम मुंबई हमले के संदर्भ में भारत-पाकिस्तान के बीच खुफिया अदान-प्रदान की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

चिदंबरम ने कहा कि यदि पाकिस्तान अपने यहां सक्रिय अराजक तत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान चाहता है तो इसका स्वागत है। लेकिन यदि इसका मतलब यह है कि भारत पाकिस्तानी धरती पर रची जा रही आतंकी साजिश के बारे में खुफिया जानकारी साझा कर रहा है तो इससे हमारी पूरी खुफिया जानकारी नष्ट हो जाएगी।

चिदंबरम ने कहा, "कई सारे आतंकी हमले पाकिस्तानी धरती से पैदा हुए हैं। भारत कई देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा करता है, लेकिन पाकिस्तान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में और अन्य देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में फर्क है।"

पाकिस्तान भारत से संबंधित आतंकी हमलों के बारे में खुफिया जानकारी साझा करने के लिए दबाव बना रहा है। चिदंबरम और मलिक के बीच इस्लामाबाद में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के दौरान आतंक से मुकाबले में सहयोग का मुद्दा उठेगा।

चिदंबरम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद पहुंच गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+