विस्फोट में बाल-बाल बचे ग्रीस के मंत्री
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट नागरिक सुरक्षा मंत्री मिखालिस क्राइसोहोइडिस के कार्यालय की सातवीं मंजिल पर हुआ। बम उपहार के एक पैकेट में रखा गया था।
विस्फोट में मंत्री मिखालिस बाल-बाल बच गए। विस्फोट की वजह से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के समय मिचालिस कार्यालय में ही मौजूद थे लेकिन उन्हें चोट नहीं आई है।
विस्फोट के बाद मिखालिस ने कहा, "विस्फोट में दो बच्चों के पिता की मौत हो गई है। हम ग्रीस के नागरिकों की सुरक्षा और रक्षा के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।"
गौरतलब है कि अभी तक किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications