बिहार में 300 किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 4 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सीमेंट से लदा एक ट्रक जो झारखंड के जसीडीह से चकाई आ रहा था उसी में छह अलग-अलग बोरों में 50-50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट भी लाया जा रहा था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनका संबंध नक्सलियों से बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार उक्त विस्फोटक नक्सलियों को आपूर्ति किया जाना था। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications