एशियाड टॉवर रेस्तरां सील रहेगा
न्यायालय ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई तीन न्यायाधीशों वाली वन पीठ में ही हो सकती है। न्यायालय के इस फैसले से रेस्तरां अगली सुनवाई तक सील रहेगा।
अवकाशकालीन पीठ के न्यायमूर्ति आर. एम. लोढा और न्यायमूर्ति ए. के. पटनायक ने कहा कि इस मामले की सुनवाई जल्दबाजी में करने की आवश्यकता नहीं है। न्यायालय ने कहा कि मामला यदि बहुत जरूरी होता तो जल्द सुनवाई की जाती।
एशियाड टावर रेस्तरां और इसके आसपास बने पार्टी हॉल्स झंकार बेंक्वेट्स के स्वामित्व में हैं। इन सभी इमारतों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई एक कमेटी द्वारा सील किया गया था जिसे टावर के चारों ओर ग्रीन बेल्ट में अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग की जांच के लिए नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications