अब्दुल्ला सरकार अफजल की फांसी के खिलाफ

जम्मू, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ है। सरकार ने चेतावनी दी है कि इससे राज्य में व्यापक हिंसा भड़क सकती है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि कश्मीर घाटी में पहले से ही लगातार विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रही नेशनल कांफ्रेंस सरकार अफजल गुरु की फांसी के बाद खड़ा होने वाले एक और जन प्रदर्शन से निपटने को तैयार नहीं है।

सूत्रों ने कहा है कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अफजल को फांसी पर लटकाए जाने के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया है।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अफजल को जल्द फांसी पर लटकाए जाने का दबाव बना रही है।

सूत्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला निजी तौर पर अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के खिलाफ हैं। अफजल इन दिनों नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+