जय श्री टी अफ्रीका में एक और चाय बागान खरीदेगी
कोलकाता, 25 जून (आईएएनएस)। बी. के. बिरला समूह की कंपनी जय श्री टी एण्ड इंडस्ट्रीज इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अफ्रीका में एक और चाय बागान खरीद सकती है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने युगांडा और रवांडा में अप्रैल में पहले ही चार चाय बागान खरीदे हैं।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक डी. पी. महेश्वरी ने कहा, "हम अगला सौदा 2010-11 के अंत तक पूरा कर सकते हैं। सभी अधिग्रहण पूरे होने पर 2010-11 में कंपनी का राजस्व बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो जाएगा।"
अप्रैल में कंपनी ने रवांडा में माता टी कंपनी लिमिटेड और गेसाकुरा टी कंपनी लिमिटेड में 60-60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, वहीं युगांडा में कंपनी ने किजोरा टी और बोंडो टी एस्टेट में 100-100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
शुक्रवार को कंपनी की आम बैठक में कंपनी के चेयरमैन बी. के. बिरला ने हिस्सेदारों को बताया, "अफ्रीका में हमारा ताजा अधिग्रहण 30 करोड़ रुपये में काफी प्रतिस्पर्धी दाम पर हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications