सितंबर में होगा 'ब्राइडल एशिया' का आयोजन
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। हर साल आयोजित होने वाला विवाह परिधानों का तीन दिवसीय शो 'ब्राइडल एशिया' इस साल सितंबर में आयोजित होगा। शो में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के डिजाइनर्स शिरकत करेंगे।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि विवाह परिधानों के प्रदर्शन समारोहों में पड़ोसी देशों के डिजाइनर्स शामिल होंगे। 'ब्राइडल एशिया' की संस्थापक दिव्या गुरवारा मानती हैं कि शादियां समारोह होती हैं जिनके लिए हर देश के डिजाइनर अलग तरह की पोशाकें पेश कर सकते हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए 12वें 'ब्राइडल एशिया' का आयोजन दिल्ली के अशोक होटल में 11 से 13 सितंबर तक होगा। इस साल इस शो में विभिन्न देशों के 50 डिजाइनर शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications