मोहित शाह बंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश
इस समय कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शाह को राज्यपाल के.शंकरनारायणस्वामी शनिवार को शपथ दिलाएंगे।
शाह सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किए गए अनिल देव का स्थान लेंगे। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे जयनारायण पटेल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
शाह ने गुजरात विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री लेने के बाद उच्च न्यायालय में वर्ष 1976 में वकालत शुरू की। उन्होंने अंशकालिक प्रोफेसर के तौर पर लॉ कालेज और उसके बाद अहमदाबाद के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में पढ़ाया।
उनको वर्ष 1995 में गुजरात उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और उसी अदालत में वर्ष 1997 में पूर्ण न्यायाधीश बनाया गया। शाह को दिसंबर 2009 में कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications