चीन में विषाक्त भोजन से 70 छात्र बीमार
बीजिंग, 25 जून (आईएएनएस)। चीन के गुआंक्सी झुआन क्षेत्र में एक प्राथमिक स्कूल के 70 छात्र विषाक्त भोजन करने के बाद बीमार पड़ गए। सरकारी प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्षेत्रीय जन सुरक्षा के प्रवक्ता किन यांगजुन ने गुरुवार को बताया कि छात्र तेज बुखार, पेट दर्द और डायरिया से जूझ रहे हैं। स्वायत्तशासी क्षेत्र गुआंक्सी झुआंग क्षेत्र के यूलिन शहर के यिंगकई प्राथमिक स्कूल के छात्र बीमार पड़ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications