जी-20 आयोजन स्थल से हथियारों से लदी कार बरामद
टोरंटो, 25 जून (आईएएनएस)। कनाडा के प्रमुख शहर टोरंटो में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के निकट गुरुवार को हथियारों से लदी एक कार मिली। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टोरंटो पुलिस के प्रमुख बिल ब्लेयर ने बताया कि कार से छड़ें, इंधन और कुल्हाड़ी की बेंत बरामद की गईं।
ब्लेयर ने कहा, "मैने पुलिस को सतर्क रहने की सलाह दी थी और जांच के दौरान एक कार से यह चीजें बरामद की गई और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।"
गौरतलब है कि टोरंटो में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए 12,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications