जेब खर्च से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला!

लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। जिस उम्र में बच्चे जेब खर्च वीडियो गेम और खिलौनों में उड़ा देते हैं, उत्तर प्रदेश में उसी आयु में बच्चों का एक समूह अपनी जेब खर्च के लिए मिलने वाले रुपये को संचित करके उनसे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए पौधारोपण अभियान चला रहा है।

लखनऊ के तेलीबाग इलाके में रहने वाले 15 बच्चों के एक समूह ने पर्यावरण को बचाने के लिए यह अनोखी मुहिम छेड़ी है। वे अपने जेब खर्च के लिए मिलने वाले पैसों को जमा करके उससे पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अब वैज्ञानिक, चिकित्सक व अन्य दूसरे क्षेत्रों के लोग उनके इस नेक काम में शामिल हो रहे हैं।

बच्चों के इस समूह के एक सदस्य एंव न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र प्रियांक यादव ने आईएएनएस से कहा, "पौधे लगाकर आपको एक अनोखी तरह की संतुष्टि की भावना का अहसास होगा। आपको लगेगा कि आप अपनी धरती माता के लिए कुछ कर रहे हैं।"

यादव कहते हैं, "मैं यह नहीं कहता कि हमारी पहल से रातोंरात वांछित बदलाव आ जाएगा, लेकिन हां मेरा मानना है कि अगर दूसरे लोग खासकर बच्चे अकेले पौधारोपण करने के लिए छोटे-छोटे समूहों का गठन करें तो इस अभियान से एक सीमा तक पर्यावरण को बचाने में काफी मदद मिल सकती है।"

अक्टूबर 2009 वह समय था जब यादव और उनके तीन दोस्तों ने इस पौधारोपण अभियान को शुरू करने का फैसला किया। समूह के दूसरे सदस्य हनी जॉन ने बताया, " हम लोग एक दिन ऐसे ही अपने शिक्षकों द्वारा पढाये गये कुछ विषयों पर बात कर रहे थे। इस दौरान हमारी चर्चा जलवायु परिवर्तन पर जा पहुंची और फिर हमने उसी समय पर्यावरण को हो रहे खतरों का मुकबला करने के लिए अपने स्तर पर कुछ करने की मन में ठानी।"

उसके बाद हमने दूसरों की सहायता के बिना जलवायु परिवर्तन से लड़ने के तरीकों पर विचार करना शुरू किया। बाद में हमने निश्चय किया कि हम अपने जेब खर्च से कुछ पैसे बचाकर उसमें से कम के कम महीने में एक पेड़ लगाएंगे। बच्चों की इस छोटी पहल में अब न केवल उनके दोस्त बल्कि दूसरे लोग भी जुड़ रहे हैं।

लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान(सीडीआरआई) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने कहा,"मुझ्झे पता नहीं था कि शहर में बच्चों का कोई समूह पर्यावरण के लिए काम कर रहा है। मुझ्झे इस समूह के बारे में कुछ मेडिकल छात्रों के जरिये पता चला, जिनकी उन बच्चों से अचानक मुलाकात हो गई थी।"

कुमार के मुताबिक पौधारोपण करने वाले इन बच्चों के नेक इरादों ने उन्हें इस समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समूह के सदस्यों के मुताबिक अब तक लखनऊ के अलीगंज, तेलीबाग और जानकीपुरम इलाकों में करीब 400 पौधे रोपित किये गये। उन्होंने बताया कि हम लोग पेड़ का नाम उसे लगाने वाले छात्र के नाम पर रख देते हैं। हाल ही जानकीपुरम में चलाए गए पौधारोपण अभियान में छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे लोग भी शामिल हुए जब उन्हें हमारे अभियान के बारे में पता चला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+