आरएनआरएल ने आरआईएल से गैस समझौता किया (लीड-1)

यह समझौता सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्देश के बाद किया गया है जिसमें दोनों कंपनियों को सरकार के नियमों और मुकेश अंबानी द्वारा अनिल की कंपनी को गैस की आपूर्ति करने के लिए दिए गए आश्वासनों के अनुरूप एक नया आपूर्ति समझौता करने के लिए कहा गया था।

आरएनआरएल ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है, "7 मई 2010 के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मुताबिक आरआईएल और आरएनआरएल ने 25 जून 2010 को संशोधित गैस आपूर्ति के समझौते पर हस्ताक्षर किए।"

कंपनी ने कहा कि अब वह सरकार से शीघ्र प्राकृतिक गैस आवंटित करने के लिए कहेगी।

आरएनआरएल ने हालांकि अपने बयान में गैस की कीमत, आपूर्ति की अवधि और मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 18 जून को हुई वार्षिक आम बैठक में मुकेश ने अनिल की कंपनी को गैस की आपूर्ति का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा था कि जब एडीएजी की गैस इकाइयां बनकर तैयार हो जाएंगी तब हम सरकार द्वारा गैस की मंजूर मात्रा की आपूर्ति शुरू कर देंगे।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर दोनों कंपनियों के शेयरों में इस समझौते की घोषणा के बाद जोरदार तेजी दर्ज की गई। आरएनआरएल का शेयर कारोबार दिन के कारोबार में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 68.65 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा कारोबार के अंत में यह 65.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आरआईएल का शेयर 1.14 प्रतिशत बढ़कर 1,063.25 रुपये पर बंद हुआ।

दोनों भाइयों के बीच प्रतिस्पर्धा-निषेध समझौता स्थगित होने के कुछ हफ्ते बाद ही यह समझौता हुआ है। अब दोनों भाइयों की कंपनियां एक-दूसरे के व्यापार क्षेत्रों में भी करोबार कर सकती हैं। समझौते की एक धारा को कायम रखा गया है, जिसके मुताबिक मुकेश अंबानी अगले 12 साल तक गैस आधारित विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में कारोबार नहीं करेंगे।

एडीएजी समूह की अन्य कंपनियों में भी इस समझौते के बाद तेजी देखने को मिली। रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 2.34 प्रतिशत बढ़कर 192.50 रुपये पर बंद हुआ वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,168.05 रुपये पर बंद हुआ। रिलायंस कैपिटल का शेयर 1.16 प्रतिशत बढ़कर 768.75 रुपये पर बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+