ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बंगाल में हड़ताल
कोलकाता, 25 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को बंगाल में 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष श्यामल चक्रवर्ती ने कहा कि हड़ताल के दौरान पूरे बंगाल में बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ट्राम, टूरिस्ट टैक्सी, ट्रक और लारी नहीं चलेंगे।
चक्रवर्ती ने कहा, "हड़ताल शनिवार सुबह छह बजे शुरू होगी और रविवार सुबह छह बजे तक चलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications