कीमतों में वृद्धि के अलावा कोई विकल्प नहीं था : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने पत्रकारों से कहा, "हमारा मानना है कि सरकार ने बढ़ोतरी से पहले काफी विचारा किया और इसके प्रभाव को कम से कम रखने की कोशिश की है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी की बेहतरी और कल्याण की चिंता करती है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, "वर्ष 2002 के बाद पहली बार केरोसीन के दामों में बढ़ोतरी की गई है।"
उन्होंने कहा, "पेट्रोलियम मंत्री कई बार कह चुके हैं कि तेल कंपनियां परेशानी में हैं उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कीमतों को नियंत्रण मुक्त करना जरूरी था। यदि सरकार ने दाम बढ़ाए हैं तो आपको मानना पड़ेगा कि सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications