दस्तावेजों नहीं, दिलों की अदला-बदली करें : मलिक

मलिक ने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से कहा, "दिलों का आदान-प्रदान करें, दस्तावेजों का नहीं।"

मलिक ने कहा कि सईद और आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को वह दूर करेंगे।

चिदंबरम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के गृह मंत्रियों के शनिवार को आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं।

मुंबई में 26-29 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 166 लोगों की हत्या के कारण निलंबित समग्र वार्ता के बाद यह भारत के किसी मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है।

मलिक के साथ बैठक के दौरान चिदंबरम के सईद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और 26/11 के हमले के षड्यंत्रकारियों की आवाजों के नमूनों के लिए जोर देने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह भारत ने पाकिस्तान को एक दस्तावेज सौंपा था, इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की उन धाराओं का ब्योरा था जिनके तहत सईद भारत में वांछित है। पाकिस्तान ने सईद पर मुकदमा चलाने में कानूनी कठिनाइयों का उल्लेख किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चिदंबरम अपने समकक्ष से मुंबई हमले में शामिल सात पाकिस्तानियों के मुकदमे की स्थिति के बारे में भी जानना चाहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+